स्कूल से नाराज स्टूडेंट अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ा:मां के समझाने पर भी नहीं माना, मोबाइल नीचे फेंका; हाथ में था मिर्ची का स्प्रे
जयपुर में स्कूल से नाराज 16 साल का स्टूडेंट आज अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से समझाइश की लेकिन वो नीचे उतरने को नहीं माना। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर नीचे उतारा। मामला जालूपुरा थाने का है।
जानकारी अनुसार- स्टूडेंट अजमेरी गेट स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। वह आज सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ा तो लोग हैरान रह गए। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्टूडेंट नीचे कूदने की धमकी देने लगा। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्टूडेंट को बातों में उलझाया। थानाधिकारी ने स्टूडेंट से बात की तो उसने अपना मोबाइल नीचे फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल से उसकी मां को फोन मिलाकर मौके पर बुलाया गया। मां ने भी बेटे को समझाया लेकिन वा नहीं माना। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने नीचे जाल बिछाया। बच्चे का मुंह एमआईरोड की तरफ था। इस दौरान कॉन्स्टेबल अविनाश गेट के दूसरी तरफ से पीछे की ओर से चढ़े और उसे सुरक्षित नीचे उतारा। स्टूडेंट मिर्ची का स्प्रे भी साथ लेकर गया था। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे ने स्कूल से परेशान होकर गेट पर चढ़ने की बात बताई है।
Source link

