स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी टक्कर, 5 घायल:अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर हादसा, युवक का दोनों पैर टूटा, चालक फरार

स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी टक्कर, 5 घायल:अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर हादसा, युवक का दोनों पैर टूटा, चालक फरार




अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान राजोखर वार्ड संख्या-4 निवासी मंटू सिंह, शंकर साहनी और राज साहनी सहित अन्य के रूप में हुई है। ये सभी फारबिसगंज से अपने घर राजोखर लौट रहे थे। मंटू सिंह ने अस्पताल में बताया कि वे ई-रिक्शा (टोटो) पर सवार थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक का दोनों पैर टूटा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद घायलों को एनएचआई एम्बुलेंस की मदद से अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मंटू सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। एक युवक के दोनों पैर टूट गए हैं, जबकि अन्य तीन घायलों का इलज जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी ओडिसिलिप के माध्यम से संबंधित थाने को भेज दी है।
यह घटना एनएच-27 पर बढ़ते ‘हिट एंड रन’ मामलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने, रात में गश्त बढ़ाने और लाइटिंग व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसकी मुख्य वजह ट्रैफिक नियमों की जानकारी का अभाव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!