स्पोर्ट्स अपडेट- मैक्सिको में इंग्लैंड टीम का विरोध:होटल के बाहर हूटिंग, सुरक्षा बढ़ी; अफगानिस्तानी लीग में गुरबाज की टोपी लेकर भागा फैन

स्पोर्ट्स अपडेट- मैक्सिको में इंग्लैंड टीम का विरोध:होटल के बाहर हूटिंग, सुरक्षा बढ़ी; अफगानिस्तानी लीग में गुरबाज की टोपी लेकर भागा फैन




फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको से मैच से पहले इंग्लैंड टीम को मैक्सिको सिटी पहुंचते ही विरोध का सामना करना पड़ा। टीम होटल की लोकेशन लीक होने के बाद बड़ी संख्या में लोकल फैंस पहुंच गए। उन्होंने खिलाड़ियों की बस के पहुंचने पर हूटिंग व नारेबाजी की। संभावित व्यवधान को देखते हुए होटल के बाहर भारी पुलिस बल, दंगा-रोधी जवान और बैरिकेड्स तैनात किए गए हैं। टीम होटल पहुंचने पर प्रशंसकों ने ‘मैक्सिको, मेक्सिको’ के नारे लगाए। होटल के भीतर प्रवेश करते समय भी खिलाड़ियों को आवाजें लगाकर परेशान करने की कोशिश की गई। कप्तान हैरी केन भी इस दौरान प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का सामना करते नजर आए। पिछले मैच में मैक्सिको के फैंस ने इक्वाडोर के मैच से पटाखे, एयर हॉर्न, ढोल और तेज संगीत बजाकर खिलाड़ियों को परेशान किया गया था। इक्वाडोर फुटबॉल महासंघ भी शिकायत कर चुका है। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तानी लीग में मैदान पर घुसा फैन, गुरबाज के सिर से कैप लेकर भागा अफगानिस्तान की शपगीजा क्रिकेट लीग में एक फैन मैदान के अंदर घुसाकर रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से टोपी लेकर भाग गया। तब गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे। मामला शुक्रवार रात को बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के बीच का है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की नाकाम कोशिश की। इस मुकाबले को मिस ऐनक नाइट्स ने जीता। खोव्स्त में ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। अजीजुल्ला मियाखिल (30 रन) के टॉप स्कोरर रहे। मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट झटके। जवाब में नाइट्स ने 10वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। ओपनर खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों पर 53 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे हैं। गुरबाज ने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों पर 102 रन की साझेदारी की है। क्रामनिक एक साल के लिए सस्पेंड शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। उन पर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की समेत कई खिलाड़ियों पर बिना पर्याप्त सबूत के चीटिंग के आरोप लगाने का दोष सिद्ध हुआ। अनुशासन नियमों के उल्लंघन का मामला FIDE के अनुशासन पैनल ने कहा कि क्रामनिक ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों पर चीटिंग के आरोप लगाए, लेकिन उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए। पैनल ने इसे महासंघ के अनुशासन और साइबर बुलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन माना। फैसले के खिलाफ करेंगे अपील क्रामनिक ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि उन्हें भरोसा है कि यह फैसला पलट जाएगा। साथ ही कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए वे सभी कानूनी विकल्प अपनाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!