हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला; मौत:समस्तीपुर के NH-122 पर एक्सीडेंट, शव की पहचान कर रही पुलिस

हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला; मौत:समस्तीपुर के NH-122 पर एक्सीडेंट, शव की पहचान कर रही पुलिस




समस्तीपुर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-122 पुराना 28 के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक के पास मंगलवार शाम हादसा हुआ। हाइवा से कुचल कर दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लग गया। जिससे सड़क के दोनों और गाड़ी की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को भी परेशानी हुई। बाइक सवार युवक सातनपुर से दलसिंहसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही एक डंफर ने बाइक सवार दोनों युवक को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं युवक कहां के रहने वाले हैं और कहां से आ रहे थे इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है । घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन भीड़ में किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की । घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क किनारे कर यातायात को बहाल किया है। दोनों युवक का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। एक युवक का शव को दो पार्टों में बंट गया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!