हिमाचल में अगले 3 दिन खिलेगी धूप:तापमान में आएगा उछाल, 25 अप्रैल को फिर बारिश, पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम

हिमाचल में अगले 3 दिन खिलेगी धूप:तापमान में आएगा उछाल, 25 अप्रैल को फिर बारिश, पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम




हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले तीन खूब गर्मी पड़ेगी। 24 अप्रैल तक पहाड़ों पर धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इससे कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मगर गर्मी ज्यादा दिन तक परेशान नहीं करेगी। मौसम विभाग के अनुसार- 24 अप्रैल की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 अप्रैल को भी अधिक ऊंचाई वाले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। ऊना का तापमान 38 डिग्री पहुंचा वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। ऊना का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 2.9 डिग्री ज्यादा के साथ 25.4 डिग्री, सुंदरनगर का 34.3 डिग्री, भुंतर 32.0 डिग्री और धर्मशाला का 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। ऊंचे पहाड़ों पर मौसम सुहावना, पर्यटक आनंद उठा रहे बेशक, मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ रही है, लेकिन मध्यम व अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!