हिमाचल में मणिमहेश यात्रा की तैयारियां शुरू:एडीएम ने हड़सर से धनछो तक यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण; सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद

हिमाचल में मणिमहेश यात्रा की तैयारियां शुरू:एडीएम ने हड़सर से धनछो तक यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण; सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद




हिमाचल की विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए भरमौर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यकारी एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हड़सर से धनछो तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए पैदल मार्गों, पुलियों तथा अन्य आधारभूत ढांचों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए भरमौर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवाजाही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, पुल एवं पैदल मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। विभागों के बीच बेहतर समन्वय प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा आरंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!