हिमाचल में मनरेगा से गांधी नाम हटाने का विरोध:30 जनवरी को उपवास करेगी कांग्रेस; सीएम सुक्खू व रजनी पाटिल भी होंगी शामिल

हिमाचल में मनरेगा से गांधी नाम हटाने का विरोध:30 जनवरी को उपवास करेगी कांग्रेस; सीएम सुक्खू व रजनी पाटिल भी होंगी शामिल




हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस 30 जनवरी को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने के विरोध में उपवास करेगी। यह उपवास शिमला के रिज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस उपवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, शिमला नगर निगम के पार्षद, अग्रणी संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। विनय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस उपवास कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है। 30 जनवरी को संगठनात्मक बैठक इसी मामले में रजनी पाटिल 30 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिला अध्यक्षों तथा मनरेगा बचाओ अभियान के लिए नियुक्त जिला व ब्लॉक समन्वयकों (कॉर्डिनेटर) के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटरों तथा अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों से इन बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!