हिमाचल में 6 दिन तक बारिश के आसार:आज 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 मई तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में 6 दिन तक बारिश के आसार:आज 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 मई तक खराब रहेगा मौसम




हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने आज पांच जिलों—चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में येलो अलर्ट दिया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कल ज्यादा सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट है। 30 अप्रैल को 7 जिलों में येलो अलर्ट 30 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। एक मई को भी ज्यादातर भागों में मौसम खराब रहेगा। दो मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, मगर तीन मई को फिर से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति पनपने लगी है। मैदानी इलाकों में दिन के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऊना, कांगड़ा और कुल्लू जिले के भुंतर में तीन दिन से हीटवेव महसूस हो रही है। ऐसे में बारिश के बाद अगले सप्ताह गर्मी से राहत मिलेगी। ऊना का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ऊना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और बिलासपुर का 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कई शहरों का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है। बीते सोमवार को कांगड़ा का पारा सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा के साथ 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ रही है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री और मनाली का 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!