12वीं कक्षा रिजल्ट में 4 पायदान लुढका पंचकूला:पिछले साल नौंवा स्थान, डबल हो गई फेल स्टूडेंट की संख्या, टॉपर में भी जगह नहीं

12वीं कक्षा रिजल्ट में 4 पायदान लुढका पंचकूला:पिछले साल नौंवा स्थान, डबल हो गई फेल स्टूडेंट की संख्या, टॉपर में भी जगह नहीं




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पंचकूला जिला 4 पायदान नीचे चला गया है। पिछले साल जहां पर नौंवा स्थान पंचकूला को मिला था, इस बार पंचकूला को 13वां स्थान मिला है।
पंचकूला जिले के 85.46 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। 3646 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 3116 पास हुए हैं। वहीं 397 कम्पार्टमेंट आई तथा133 स्टूडेंट फेल हुए हैं। पंचकूला पास प्रतिशतता में 13वें स्थान पर रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा साल 2025 में घोषित परिणाम में 85.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। जिसमें 2828 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 2415 छात्रों पास हुए। वहीं 348 कम्पार्टमेंट आई तथा 65 स्टूडेंट फेल हुए थे।
टॉपर में भी नहीं मिला स्थान
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में टॉपर लिस्ट में पंचकूला जगह नहीं बना पाया। आर्ट, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम के टॉपर लिस्ट में पंचकूला के किसी स्टूडेंट का नाम नहीं है।

साइट क्रैश से परेशान रहे टीचर-स्टूडेंट रिजल्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में टीचर-स्टूडेंट ने साइट पर चेक किया लेकिन कोई भी रिजल्ट नहीं देख पाया। क्योंकि साइट क्रैश होने के कारण सभी लोग परेशान रहे। बताया जा रहा है कि साइट पर 7 लाख लोगों ने एक साथ चेक किया तो वेबसाइट क्रैश हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!