12 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम्स:प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट पहुंचे, 30 हजार से ज्यादा बच्चे देंगे एग्जाम

12 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम्स:प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट पहुंचे, 30 हजार से ज्यादा बच्चे देंगे एग्जाम




चित्तौड़गढ़ जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 12 फरवरी से दोनों बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसी को लेकर बुधवार को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला कलेक्ट्रेट पहुंचाए गए। यहां सभी प्रश्न पत्रों को कोष कार्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कलेक्ट्रेट में रखा गया प्रश्न पत्रों का स्टॉक बुधवार को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षाओं के सभी प्रश्न पत्र जिला कलेक्ट्रेट लाए गए। पुलिस बल और अधिकारियों की निगरानी में इन प्रश्न पत्रों को सीधे कोष कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया, जहां पहले से सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई थीं। स्ट्रांग रूम को पूरी तरह सील कर दिया गया है और यहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। गुरुवार को थानों में भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंद्र शेखर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को सभी प्रश्न पत्र बसों के माध्यम से जिले के विभिन्न पुलिस थानों में भेजे जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगी। जिले के कुल 27 पुलिस थानों में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। हर थाने में 3 से 4 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र सुरक्षित रखे जाएंगे। सभी थानों में पहले से अलमारियां तैयार कर ली गई हैं, जिन्हें पूरी तरह सील किया जाएगा और पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल 12वीं बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। जिले भर में 12वीं के लिए कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 13,199 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था इसी तरह 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा भी एक पारी में ही आयोजित की जाएगी और इसका समय भी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। जिले में 10वीं के लिए कुल 99 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, जहां 17,690 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। सभी सेंटर्स पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!