जोधपुर में दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए:दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा; भागने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर में दोस्त की पत्थरों से हत्या कर दो आरोपी घर जाकर सो गए। इसके बाद भागने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बासनी औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। श्रमिक कॉलोनी में खाटेड फैब्रिक्स फैक्टरी के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक का शव मिला था।…

