Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student

Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student


  • Hindi News
  • National
  • Ahmedabad PG Rape Case | Security Guard Arrested After Assaulting Student

अहमदाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद में एक सुरक्षा गार्ड को पीजी में रह रही एक स्टूडेंट से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, PG में सिक्योरिटी गार्ड धर्मसिंह ने शनिवार की रात छत पर छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ जबर्दस्ती की थी।

पीड़िता इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। वहीं, आरोपी को सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी शुरू किए सिर्फ चार दिन ही हुए थे।

आरोपी के दो सीसीटीवी फुटेज, जिसमें वह लिफ्ट के अंदर और वारदात के बाद बाहर जाता दिखाई दिया।

शनिवार रात 7.22 बजे लिफ्ट के अंदर आते नजर आया।

वारदात के बाद रात 8.52 पर बाहर निकलते हुए।

वायर से गला दबाकर किया रेप

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेक्टर-1) नीरज बदगुजर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। छात्रा सोसायटी की छत पर टहलने गई थी। तभी धर्मसिंह छत पर पहुंचा और सीढ़ियों का गेट बंद कर लिया।

इसके बाद उसने स्टूडेंट के साथ जबर्दस्ती की। जब छात्रा ने विरोध किया तो बिजली के वायर से उसका गला कसकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों की 10 टीमों ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तलाशी अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान उसे सुबह करीब 8 बजे हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद की कई कंपनियों में कर चुका था काम

बदगुजर के मुताबिक, सिंह इससे पहले अहमदाबाद की अलग-अलग कंपनियों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर चुका था। इसके बाद उसे आनंदनगर इलाके की हाउसिंग सोसाइटी में तैनात किया गया था।

पुलिस ने कहा कि सिंह को नौकरी पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी ने उसका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन नहीं किया। एजेंसी ने उसे जरूरी ट्रेनिंग भी नहीं दी और उसकी बुनियादी जानकारी भी जमा नहीं की।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

यमुनानगर में 12वीं की छात्रा से रेप:स्कूल से बाइक पर ले गया आरोपी, रोकते रहे टीचर्स

यमुनानगर के सढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी स्कूल के बाहर से छात्रा को अपने साथ ले गया और एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!