सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक:मंगलनाथ से निकली कावड़ यात्रा; पंडित बोले-शुभ योग में पूजा का विशेष महत्व
सावन महीने के पहले सोमवार को शाजापुर जिले में शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगलनाथ महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, जयेश्वर महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की।…

