Doctor murdered in broad daylight in Jabalpur | जबलपुर में डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या: स्कॉर्पियो से खींचकर उतारा, गले पर चाकुओं से हमला; सीसीटीवी में दिखे 6 आरोपी – Jabalpur News
जबलपुर जिले के ग्वारा गांव में दिनदहाड़े एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महेंद्र साहू के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई की स्कॉर्पियो कार (MP04 TB 0383) से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने कार को घेर लिया।
.
आरोपियों ने महेंद्र साहू को कार से जबरन नीचे उतारा और चाकुओं से गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों का भागते हुए सीसीटीवी भी सामने आया है।
देखिए तस्वीरें
पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने डॉक्टर को कार से उतारा और हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
घटना की सूचना मिलते ही CSP अंजुल आयंक, भेड़ाघाट थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

