The country’s fourth ultramodern washing pit has been commissioned at Ara Junction. | आरा जंक्शन पर देश का चौथा अत्याधुनिक वाशिंग पिट शुरू: यात्रियों को मिलेगी साफ-सुथरी और सुरक्षित ट्रेन सेवा, जीएम छत्रपाल सिंह ने किया शुभारंभ – Bhojpur News

The country’s fourth ultramodern washing pit has been commissioned at Ara Junction. | आरा जंक्शन पर देश का चौथा अत्याधुनिक वाशिंग पिट शुरू: यात्रियों को मिलेगी साफ-सुथरी और सुरक्षित ट्रेन सेवा, जीएम छत्रपाल सिंह ने किया शुभारंभ – Bhojpur News


रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को साफ-सुथरी, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव मिलेगा।

आरा जंक्शन पर रेल यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हाजीपुर रेलवे जोन के अंतर्गत आरा जंक्शन पर देश का चौथा अत्याधुनिक वाशिंग पिट पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सोमवार को पूर्व मध्य रेल के म

.

इस मौके पर हाजीपुर मुख्यालय और दानापुर रेल मंडल के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। वाशिंग पिट के शुरू होते ही आरा जंक्शन से पांच ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन भी आरंभ हो चुका है।

जीएम छत्रपाल सिंह को किया गया सम्मानित

रेलवे अब केवल मानव आधारित तकनीकी मॉनिटरिंग पर निर्भर नहीं रहेगा

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए जीएम छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलवे अब केवल मानव आधारित तकनीकी मॉनिटरिंग पर निर्भर नहीं रहेगा। नई व्यवस्था के तहत आधुनिक तकनीक कर्मचारियों के लिए सहयोगी के रूप में काम करेगी।

रियल टाइम में चल रही ट्रेनों की स्थिति की जानकारी डिपो और देश के अन्य कंट्रोल रूम तक तुरंत पहुंचेगी। इससे संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इस मॉडर्न वाशिंग पिट के शुरू होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान पानी खत्म होने, गंदे शौचालय और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से लैस यह पिट ट्रेनों की तेज और नियमित सफाई के साथ बेहतर मेंटेनेंस सुनिश्चित करेगा।

नई तकनीक के साथ शुरुआत।

6 महीने के प्रयास के बाद प्रोजेक्ट को पूरा किया गया

जीएम ने बताया कि पिछले छह माह के निरंतर प्रयासों के बाद इस परियोजना को पूरा किया गया है। एडीआरएम आधार राज ने जानकारी दी कि दानापुर रेल मंडल के आरा स्थित मेंटेनेंस यार्ड (कोचिंग कॉम्प्लेक्स) में देश में पहली बार 18 प्रकार के मॉडर्न यंत्र लगाए गए हैं। ये यंत्र न केवल यार्ड में बल्कि आरा जंक्शन से संचालित होने वाली आठ ट्रेनों में भी लगाए गए हैं, जिससे ट्रेनों की तकनीकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

नई प्रणाली के तहत ट्रेन की पानी की टंकी में उपलब्ध मात्रा, किस स्टेशन पर कितना पानी भरा गया, इसकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में रहेगी। वहीं शौचालय में गंदगी की स्थिति बनते ही उसका अलर्ट कंट्रोल को मिलेगा, जिससे सफाई कर्मचारियों को तुरंत भेजा जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से जंजीर खींचने की स्थिति और फायर फाइटिंग सिस्टम पर भी सीधी निगरानी होगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को साफ-सुथरी, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव मिलेगा। दानापुर मंडल में यह पहला मौका है जब आरा जंक्शन आधुनिक संचालन की दिशा में इतनी बड़ी पहल के साथ आगे बढ़ा है, जिसे एक सफल और अनुकरणीय प्रयोग माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!