Tohana Fatehabad | Devender Singh Babli Targets Subhash Barala | Zero Tolerance on Corruption | टोहाना में पूर्व मंत्री बबली का सांसद बराला पर निशाना: बोले- अब 2014-2019 वाला समय नहीं; इलाके में गुंडागर्दी नहीं होने देंगे – Tohana News

Tohana Fatehabad | Devender Singh Babli Targets Subhash Barala | Zero Tolerance on Corruption | टोहाना में पूर्व मंत्री बबली का सांसद बराला पर निशाना: बोले- अब 2014-2019 वाला समय नहीं; इलाके में गुंडागर्दी नहीं होने देंगे – Tohana News



टोहाना में लोगों से मिलते हुए देवेंद्र बबली।

फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बबली ने एक बार फिर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के विधायक कार्यकाल (2014-2019) पर तीखा हमला बोला। बबली ने कहा कि अब टोहाना में 2014 से 2019 तक का समय नहीं है, बल्कि 2019 से 2024 और

.

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

बबली ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारदर्शी प्रशासन देना और जनता के हितों की रक्षा करना है।

पंचायत विकास कार्यालय निर्माण में हस्तक्षेप की घटना का जिक्र

पत्रकारों से बातचीत में टोहाना में विकास कार्यों की धीमी गति के सवाल पर बबली ने एक घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास कार्यालय के निर्माण के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ठेकेदार को परेशान करने की जानकारी उनके संज्ञान में आई थी। इस पर उन्होंने विभाग से बात कर काम दोबारा शुरू करवाया।

ठेकेदार को दी सुरक्षा का भरोसा

बबली ने ठेकेदार से कहा कि यदि कोई व्यक्ति फोन कॉल या व्यक्तिगत रूप से परेशान करता है, तो तुरंत उन्हें सूचित करें। उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी को डरने या दबने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दोहराया कि यह 2014 से 2019 वाला समय नहीं है, अब प्रशासन और जनता दोनों सुरक्षित हैं।

टोहाना में गुंडागर्दी नहीं होने देंगे: बबली

बबली ने कहा कि 2019 से 2024 तक वे भाजपा सरकार में सहयोगी रहे हैं और अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि टोहाना में गुंडागर्दी न हो, व्यापारी और बहन-बेटियां सुरक्षित रहें, विकास कार्य बिना रुकावट जारी रहें और आमजन की जेब न कटे। उन्होंने कहा कि वे टोहाना वासियों के साथ खड़े हैं और अच्छा काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!