Kurukshetra HSGMC budget 104 crore passed | Kurukshetra news | कुरुक्षेत्र में HSGMC का 104 करोड़ का बजट पास: कमीशन की फटकार हुई बैठक, प्रधान झींडा बोले- दादूवाल ने संगत से फंड इकट्ठा किया – Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बजट की बैठक में हिस्सा लेते कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झीड़ा।
कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में आज शाम हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी (HSGMC) का सर्वसम्मति से बजट पास हुआ। कमेटी ने करीब 104 करोड़ 50 लाख रुपए के बजट पर मोहहर लगाई। साथ ही बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म प्रचार चेयरमैन के
.
कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि बजट पास करने के साथ मेंबर्स के कोटे को भी लागू कर किया गया है, ताकि कोटे से मेंबर जरूरतमंद संगत की आर्थिक मदद कर सकें। इस बजट को धर्म प्रचार, शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में भी काम किया जाएगा।
दादूवाल को हटाया- झींडा
उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद कुछ कमेटियां गठित करके चेयरमैन नियुक्त किए गए थे, लेकिन गठन के कुछ समय बाद ही इन कमेटियों को रद्द करने के साथ चेयरमैन भी हटा दिए गए थे। बावजूद नामजद मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल खुद को धर्म प्रचार का चेयरमैन बताता रहा।
बजट पास करने पर अपनी सहमति जताते कमेटी के मेंबर्स।
फंड एकत्रित करने का लगाया आरोप
आरोप लगाते हुए कहा कि दादूवाल खुद को कमेटी के धर्म प्रचार का चेयरमैन बताते हुए फंड एकत्रित कर रहा है। यह सरासर गलत है। चेयरमैन बनकर संगत से एकत्रित फंड दादूवाल को कमेटी में जमा करवाना होगा। अगर फंड जमा नहीं करवाया तो कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
कई मेंबर्स को कमरे में बंद रखा जत्थेदार झींडा ने आरोप लगाया कि आज बजट मीटिंग में खलल डालने के लिए दादूवाल ने कुछ मेंबर्स को नाडा साहिब पंचकुला में एक कमरे में बंद करके रखा। दादूवाल गुरु घर की सेवा कैसे करेगा, जो गुरु घर के काम में ही बाधा डाल रहा है। दादूवाल पर कई मामले दर्ज हैं। दादूवाल मेंबर बनने के लाइक भी नहीं है।
वेतन बढ़ाने के लिए डाली अपील
दरअसल, कमेटी के लिए काम कर रहे वर्कर्स अपना वेतन बढ़ाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा ज्यूडिशियल कमीशन से गुहार लगाई थी। लेकिन कमेटी से उनका वेतन नहीं बढ़ाया था, क्योंकि कमेटी अपना बजट पास नहीं कर सकी थी। इस पर कमीशन ने कमेटी को फटकार लगाई और तुरंत बजट पेश करने का आदेश दिया।

