ED conducts raids in 13 cities across six states | छह राज्यों के 13 शहरों में ईडी की छापेमारी कार्रवाई: रेलवे, आईटी, पोस्टल व बिहार सरकार में नौकरी दिलाने में घपला – Patna News

ED conducts raids in 13 cities across six states | छह राज्यों के 13 शहरों में ईडी की छापेमारी कार्रवाई: रेलवे, आईटी, पोस्टल व बिहार सरकार में नौकरी दिलाने में घपला – Patna News



गैंग ने बिहार-झारखंड में 400 युवाओं को बनाया अपना शिकार

.

रेलवे, आयकर, पोस्टल, बिहार सरकार से लेकर केंद्रीय और राज्य सेवाओं में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे घपले को लेकर ईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने बिहार में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी के अलावा गुजरात, बंगाल, केरल, यूपी और तमिलनाडु स्थित 13 शहरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इन ठिकानों से केंद्रीय एजेंसी को इस घपले-घोटाले को लेकर ईमेल ट्रेल, फर्जी लेटरहेड, अकाउंट डिटेल और नकली जॉब ऑफर से जुड़े कई अहम कागजात के अलावा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि मिले हैं। गिरोह ने बेतिया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार व झारखंड के 400 से अधिक युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

यह घोटाला शुरू में रेलवे के नाम पर सामने आया था, लेकिन जांच में पता चला कि यह 40 से अधिक अन्य सरकारी संगठनों और विभागों तक फैला हुआ है। इसमें वन विभाग, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), इंडिया पोस्ट, आयकर विभाग, कुछ उच्च न्यायालय, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बिहार सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), राजस्थान सचिवालय और अन्य विभाग व संस्थान शामिल हैं। ईडी की जांच में पाया गया कि गिरोह ने सरकारी डोमेन से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी बनाकर इनसे ज्वॉइनिंग लेटर भेजा था।

डाक से भेजता था नियुक्ति पत्र, सैलरी भी देते थे गिरोह युवकों को ट्रेनिंग के बाद डाक से ज्वाइनिंग लेटर भेजता था। फिर पहले माह का सैलरी भी उनके खाते में जमा कराता था। दीपक और सक्षम ट्रेनिंग सेंटर चलाते थे। आंध्रप्रदेश, यूपी, राजस्थान व गुजरात के युवकों को ठगी का शिकार बनाकर ट्रेनिंग देता था। नंदनी नाम की महिला इन राज्यों से युवकों को मोतिहारी लाकर ट्रेनिंग दिलवाती थी। नंदनी, दीपक के सीधे संपर्क में रहती थी। बाद में मोतिहारी का प्रिंस भी गिरोह से जुड़ गया था।

यहां हुई छापेमारी… बिहार- मोतिहारी, मुजफ्फरपुर बंगाल- कोलकाता केरल- एर्नाकुलम, पांडलम, अडूर और कोडूर तमिलनाडु- चेन्नई गुजरात – राजकोट उत्तर प्रदेश- गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!