समस्तीपुर में दो बाइक की टक्कर, 3 लोग जख्मी:सहरसा से लौटते समय हादसा, दोनों बाइक जब्त

समस्तीपुर में दो बाइक की टक्कर, 3 लोग जख्मी:सहरसा से लौटते समय हादसा, दोनों बाइक जब्त




समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान बंगाली टोला निवासी आकाश कुमार, गुदरी बाजार निवासी राजकुमार (24 ) और सहरसा निवासी शुभम कुमार (25 ) के रूप में की गई है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। तीनों जख्मी अस्पताल में भर्ती शुभम कुमार समस्तीपुर में गैस पाइपलाइन के काम से जुड़े हैं और अपने घर सहरसा से समस्तीपुर के मोहनपुर आ रहे थे। बंगाली टोला निवासी आकाश कुमार अपने दोस्त राजकुमार के साथ बिशुनपुर किसी से मिलने जा रहे थे। बिशुनपुर के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुफस्सिल थाने में कार्यरत 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया कि उन्हें 112 पर घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका सिटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित इलाज किया जाएगा। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और घटना की सूचना घायल लोगों के परिजनों को भी दे दी गई है। गैस पाइप लाइन में 2 साल से काम कर रहे गैस पाइप लाइन में कार्यरत कर्मी शुभम कुमार के भाई लवलेश कुमार ने बताया कि शुभम कुमार गैस पाइप लाइन में 2 साल से काम कर रहे हैं । किसी काम से अपने घर सहरसा गए हुए थे और आज सहरसा से फोरलेन होते होते हुए रोसरा और समस्तीपुर मुख्य सड़क से आ रहे थे, जहां बिशनपुर चौक से पहले एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बिशनपुर में दो बाइक के भीषण टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस कब्जे में लेकर थाना लाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!