NASA First Medical Evacuation From ISS Mission Ends Early

NASA First Medical Evacuation From ISS Mission Ends Early


केप कैनावेरल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईएसएस छोड़ने से पहले क्रू-11 में शामिल ओलेग प्लाटोनोव (पीछे बाईं ओर), माइक फिंके (आगे बाईं ओर), किमिया युई (आगे दाईं ओर) और जेना कार्डमैन (पीछे दाईं ओर)।

NASA ने पहली बार मेडिकल वजह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से चार अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले धरती पर वापस बुलाया है। इनमें एक अंतरिक्ष यात्री को डॉक्टरों की देखभाल की जरूरत थी।

बुधवार को चारों अंतरिक्ष यात्री SpaceX के कैप्सूल से ISS से रवाना हुए। इनमें अमेरिका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। गुरुवार को इनकी कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में लैंडिंग होगी।

इस मिशन में NASA की जेना कार्डमैन, माइक फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव शामिल थे। इन सभी को अगस्त 2025 में ISS भेजा गया था और फरवरी के आखिर तक लौटना था।

7 जनवरी को NASA ने अचानक कार्डमैन और फिनके का स्पेसवॉक को कैंसिल कर दिया। बाद में क्रू की जल्दी वापसी की घोषणा की।

अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल इश्यू का स्पेसवॉक से कोई लेना-देना नहीं था। प्राइवेसी का हवाला देते हुए उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी।

अंतरिक्ष स्टेशन के कमांडर माइक फिंके ने बताया कि बीमार अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है। हालांकि उन्होंने अंतरिक्ष यात्री की पहचान बताने से इनकार कर दिया।

ISS से कैप्सूल अलग होने की 2 तस्वीरें…

फरवरी में भेजा जाएगा दूसरा क्रू

NASA ने कहा कि स्पेस स्टेशन से मेडिकल इवैक्यूएशन की संभावना पहले कंप्यूटर मॉडल में बताई गई थी, लेकिन 65 साल के अमेरिकी मानव अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। अभी ISS पर एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। NASA और स्पेस एक्स फरवरी तक नया क्रू भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

NASA के अधिकारियों ने कहा था कि अंतरिक्ष यात्री को एक और महीने तक बिना सही मेडिकल देखभाल के अंतरिक्ष में छोड़ना, स्पेस स्टेशन के क्रू का आकार आधा की तुलना में ज्यादा जोखिम भरा था।

NASA को किसी भी रूटीन या यहां तक कि इमरजेंसी स्पेस वॉक से भी पीछे हटना होगा, जब तक SpaceX दूसरा क्रू नहीं भेजता। यह दो लोगों का काम है जिसके लिए ऑर्बिटिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर क्रू से बैकअप मदद की जरूरत होती है।

मेडिकल इवैक्यूएशन NASA के नए एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमैन का पहला बड़ा फैसला था। दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुके जेरेड ने दिसंबर में एजेंसी का टॉप पद संभाला। उन्होंने कहा था- हमारे अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य और भलाई हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!