श्रीधाम एक्सप्रेस में फंगसयुक्त पानी बेचने का आरोप:यात्री ने वीडियो बनाकर रेलवे से शिकायत की

श्रीधाम एक्सप्रेस में फंगसयुक्त पानी बेचने का आरोप:यात्री ने वीडियो बनाकर रेलवे से शिकायत की




जबलपुर से नई दिल्ली जा रही श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। ट्रेन में अवैध वेंडरों द्वारा यात्रियों को बीस रुपये में फंगसयुक्त गंदा पानी बेचने का आरोप लगा है। एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और रेलवे प्रशासन से शिकायत की है। यह घटना इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों के बीच सामने आई है। वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना करेली रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। शनिवार देर शाम जब श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस करेली स्टेशन पर रुकी, तो कुछ अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़कर पानी की बोतलें बेचने लगे। एक यात्री ने जब बोतल को ध्यान से देखा, तो उसके अंदर फंगस नजर आया। यात्री कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वेंडर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। ट्रेन चलने के बाद यात्री ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें कथित ‘मंगलम’ ब्रांड की बोतल में मौजूद फंगस को स्पष्ट रूप से दिखाया गया। यात्री ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और रेलवे को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। (दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) नियमों के अनुसार, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर केवल ‘रेल नीर’ ब्रांड का पानी बेचने की अनुमति है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। गोटेगांव से लेकर गाडरवारा तक कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में लोकल और अनाधिकृत ब्रांड का पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, करेली और नरसिंहपुर स्टेशनों पर अवैध वेंडर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। आरोप है कि कुछ वेंडर इस्तेमाल की जा चुकी विभिन्न कंपनियों की बोतलों में नल का गंदा पानी भरकर ढक्कन टेप से चिपका देते हैं। इसके बाद वे रात के समय आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को यह दूषित पानी बेच देते हैं। नरसिंहपुर जिले के स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव केवल दो मिनट का होता है। इस कम समय के कारण यात्री बोतल की गुणवत्ता की जांच नहीं कर पाते, जिससे उन्हें बाद में पानी खराब होने का पता चलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!