रजाई को लेकर विवाद में हुई थी कबाड़ी की हत्या:पंचकूला पुलिस ने पकड़े 4 आरोपी, 2 पंजाब के रहने वाले, एक दिन के रिमांड

रजाई को लेकर विवाद में हुई थी कबाड़ी की हत्या:पंचकूला पुलिस ने पकड़े 4 आरोपी, 2 पंजाब के रहने वाले, एक दिन के रिमांड




हरियाणा के पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की पत्थर मारकर की गई हत्या के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।
पंचकूला के सेक्टर-20 में 14 जनवरी को कुंडी क्षेत्र में फुटपाथ पर एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान टीटू निवासी जिला हरदोई, उत्तरप्रदेश, हाल किरायेदार जीरकपुर के रूप में हुई। फुटपाथ पर सोता था कबाड़ी
जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसका पति गुजर-बसर के लिए गांव कुण्डी, सेक्टर-20 क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करता था और अक्सर फुटपाथ पर ही सो जाया करता था। 14 जनवरी को उसे सूचना मिली कि उसके पति की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 103(2) व 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रजाई पर हुआ विवाद थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी फरार होने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज निवासी मोहाली, पंजाब, दिनेश कुमार उर्फ भोला निवासी मोहाली, पंजाब, बादल निवासी गांव कुण्डी तथा राजकुमार निवासी गांव कुण्डी के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच रजाई को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने मृतक टीटू की रजाई छीन ली थी, जिसको लेकर झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपियों ने मौके पर पड़े पत्थरों से टीटू के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!