रायपुर में प्रोजेक्ट धड़कन में 1028 बच्चों की स्क्रीनिंग:जिला प्रशासन ने करवाया निशुल्क ह्रदय जांच, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जांच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” चलाया है। जिसमें जिले में निःशुल्क हृदय जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की गई। अर्बन टीम डी द्वारा अछोली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 एवं 5 में 102 बच्चों की जांच की गई। धरसीवां टीम बी ने गिधौरी में 131, तिल्दा टीम बी ने नेवर एवं साकरा में 233 तथा अर्बन टीम बी ने शासकीय स्कूल चगोराभाटा में 116 बच्चों की स्क्रीनिंग की। इसी तरह आरंग टीम बी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 139 एवं रानीसागर-खमतराई में 152 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा आमनेर के शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 155 तथा अर्बन टीम ए द्वारा घासपारा, वाल्मीकि नगर और जागृति नगर रायपुर में 166 बच्चों की जांच की गई। पूरे जिले में एक ही दिन में कुल 1028 बच्चों की निःशुल्क हृदय स्क्रीनिंग की गई, जिससे जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार का लाभ मिल सकेगा।
Source link

