हिसार में परिवार पर गंडासियों से हमला, VIDEO:फाइनेंसर पर गुंडे भेजने का आरोप; ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े, 2 आरोपी पकड़े

हिसार में परिवार पर गंडासियों से हमला, VIDEO:फाइनेंसर पर गुंडे भेजने का आरोप; ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े, 2 आरोपी पकड़े




हिसार में शांति नगर में कुछ लड़कों ने परिवार पर गंडासियों से हमला कर दिया। इसमें परिवार बाल-बाल बच गया और घर में छिपकर अपनी जान बचाई। इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब सवा नौ बजे कुछ लड़के शांति नगर में खुराना आटा चक्की के सामने घर के बाहर आकर रुकते हैं और घर के बाहर वाहनों पर गंडासियों से हमला कर देते हैं। इतना ही नहीं घर के मुख्य गेट पर जब परिवार शोर सुनकर आता है तो घर के गेट पर भी गंडासियों से हमला कर देते हैं। यह वीडियो करीब 46 सेकंड का है। इस सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे दहशत में परिवार कई देर घर में कैद रहा। आसपास के लोगों ने भी घरों के गेट बंद कर लिए और आने-जाने वाले लड़कों के हाथ में गंडासियां देखकर सहम गए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई… जानिए शांतिनगर में रात को क्या हुआ… पीड़ित बोला-पुलिस सुन लेती तो यह नहीं होता
वहीं पीड़ित परिवार के मुखिया हैप्पी नागपाल का कहना है कि फाइनेंस हैप्पी पंडित ने उसे मारने के लिए गुंडे भेजे थे। करीब डेढ़ साल से वह पुलिस को शिकायत कर रहा है मगर पुलिस फाइनेंसर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हैप्पी ने बताया कि उसने करीब तीन लाख 57 हजार फाइनेंसर को दिलवाए थे और वह पैसे नहीं लौटा रहा और बल्कि अब उसे ही डरा धमका रहा है और आज तक उसे मारने के लिए गुंडे तक भेज दिए। वहीं हैप्पी नागपाल की पत्नी का कहना है कि युवकों ने गंडासी उस पर चलाई थी मगर वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया
वहीं इस मामले में बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि शांति नगर में परिवार पर हमला करने वाले पड़ोसी ही हैं और इस मामले में मुख्य आरोपी तरूण कांत शर्मा उर्फ पोपी पंडित और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इनका आपसी में विवाद चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!