बागपत में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई शुरू:स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लिनिकों की जांच तेज की, नोटिस जारी

बागपत में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई शुरू:स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लिनिकों की जांच तेज की, नोटिस जारी




बागपत में जनस्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चिकित्सा सेवा देने वाले अपंजीकृत झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग मिशन मोड में कार्रवाई करते हुए बिना डिग्री और पंजीकरण के चल रहे क्लिनिकों की जांच कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के नेतृत्व में अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई क्लिनिक बिना वैध दस्तावेजों के संचालित पाए गए। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ संचालक दुकानें बंद कर फरार हो गए। मौके पर मिले जोगेंद्र और राममोहन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर डिग्री और पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, पिलाना क्षेत्र में डॉ. सुधीर शर्मा की अगुवाई में राकेश और मौसिन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि बिनौली क्षेत्र में जावेद पर भी अवैध चिकित्सा सेवा देने के आरोप में कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण इलाज करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने नागरिकों से अपील की है कि इलाज कराने से पहले चिकित्सक की योग्यता और पंजीकरण अवश्य जांचें तथा किसी भी झोलाछाप की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित, वैध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!