विकसित भारत का संकल्प साकार : सांसद
सिरोही | जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। अंत्योदय के विचारधारा को ध्यान में रखते पेश बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों को मजबूती देने का काम किया है। प्रधानमंत्री की रिफॉर्म एक्सप्रेस विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। रिफॉर्म एक्सप्रेस बहुत आसानी से आगे बढ़ रही हैं। 15000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेट क्रिएटिव लैब की स्थापना की जाएगा। 3 नए आयुर्वेदिक एम्स ,बायो गैस और सी एन जी को बढावा दिया जाऐगा,सरकार 20 हजार से अधिक पशु डॉक्टरों की उपलब्धता करेगी। 20 पर्यटन स्थलों में 10 हजार गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अगले दशक में खेलकूद के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव है। खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प की मजबूती के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव है। सांसद चौधरी ने कहा कि सरकारी गर्ल्स हॉस्टल खुलने से लड़कियों को सुरक्षित और रहने के लिए सस्ती सुविधा मिलेगी।
Source link

