कारोबारी सूरज बिहारी मर्डर केस में कुर्की की तैयारी:आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार; सरेंडर नहीं करने पर संपत्ति जब्त होगी

कारोबारी सूरज बिहारी मर्डर केस में कुर्की की तैयारी:आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार; सरेंडर नहीं करने पर संपत्ति जब्त होगी




पूर्णिया के जाने-माने कारोबारी सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि बुधवार को केस से जुड़े सभी सात बदमाशों के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई से जुड़ा इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस को कोर्ट से कुर्की की इजाजत मिल गई है। मरंगा पुलिस की इस कार्रवाई से जुड़ा विडियो भी सामने आया है। विडियो में थानाध्यक्ष कौशल कुमार और उनकी स्पेशल टीम में शामिल ऑफिसर और पुलिस के जवान वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई से जुड़ा इश्तेहार चिपकाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपियों के घर पर पहुंची थी। सूरज को 3 गोली लगी थी वारदात बीते 27 जनवरी को बसंत विहार कॉलोनी में हुई थी। बदमाशों ने सूरज बिहारी पर अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 5 गोलियां चलाई गई, जिनमें से 3 गोलियां लगते ही सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि वारदात के बाद एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर SIT का गठन किया गया है। पुलिस टीम ने बीते 29 जनवरी को STF पूर्णिया की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल की गई तीन बाइक जब्त की और विशाल कुमार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कोर्ट से कुर्की का आदेश पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नामजद आरोपियों में ब्रजेश सिंह, उसका भाई राज सिंह उर्फ नंदू सिंह, स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अमन सिंह, रजनीश सिंह और एयशु सिंह उर्फ अंशु सिंह शामिल हैं। ये सभी आरोपी घटना के बाद से फरार है। 3 फरवरी को कोर्ट से सभी फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश ले लिया गया है। हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सरेंडर न करने पर आगे कुर्की की जाएगी। सारी संपत्ति जब्त होगी। सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस की ये कार्रवाई फरार अपराधियों पर पुलिसिया दबिश बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!