Vidisha Police Arrest 3, Recover Rs 20.50 Lakh Stolen Goods
विदिशा कोतवाली पुलिस ने सूने घरों में हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख 50 हजार रुपए का चोरी का सामान (मशर्रुका) बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और
.
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने 165 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और 110 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटनाओं को कबूल किया।
पुलिस के अनुसार, पहली घटना 29 जनवरी 2026 को कृष्णधाम कॉलोनी, मेन हॉस्पिटल के पास एक सूने मकान में हुई थी। यहां से सोने-चांदी के आभूषण, एक एलईडी टीवी और 90 हजार रुपए नगद चोरी हुए थे।
चोरी के आरोपियों से नगदी और जेवर।
बरईपुरा में भी हुई थी चोरी
दूसरी घटना 19 जनवरी 2026 को बरईपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित एक सूने मकान में हुई। इस मामले में सोने के 15 मोती और 5 हजार रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवम शर्मा (24), निवासी तलैया मोहल्ला; हरिनारायण पंथी (47), निवासी बरईपुरा चौराहा; और आर्यन कटारे (22), निवासी बंटी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से 31 सोने की गुरिया, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 4 जोड़ी चांदी की बिछुड़ी, 5 चांदी के सिक्के, 15 हजार रुपये नगद, 14 लाख रुपए कीमत की टाटा नेक्सन कार और 2 लाख रुपए कीमत की अल्टो कार जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 20.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

