Kanpur Police May I Help You Jacket Launch Boosts Trust

Kanpur Police May I Help You Jacket Launch Boosts Trust


कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर कानपुर पुलिस ने जनता में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। इसके तहत शहर के घंटाघर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को “May I Help You” लिखी हुई विशेष जैकेट वितरित की गई। जिससे आम जनमानस के बीच म

.

जैकेट पहने हुए पुलिस कर्मी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन जैकेटों से राहगीरों और यात्रियों को जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों की पहचान करने में आसानी होगी। इससे लोग बिना झिझक के पुलिस से मदद ले सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा मजबूत करना है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लागू किया जा सकता है। इसके क्रम में आज घंटाघर चौराहा पर पुलिस कर्मियों को जैकेट वितरित की गई हैं।

जानकारी देती हुई ADCP शिवा सिंह

ADCP शिवा सिंह ने बताया आज हम लोगों ने शहर के घंटाघर चौराहे पर पुलिस कर्मियों को “May I Help you” लिखी हुई जैकेट वितरित की हैं। हमारे शहर में जो लोग बाहर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर आते है। इसको देख कर वो लोग बेझिझक पुलिस से आकर मिल सकते है। ये एक पुलिस और पब्लिक के बीच का गैप करने का फार्मूला है। इससे लोगों के बीच में मानवता का चेहरा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!