पिता पर दो माह के मासूम की हत्या का आरोप:झरिया में पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, बोली-पति कहता था यह मेरा बच्चा नहीं है
धनबाद में एक पिता पर अपने दो माह के मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगा है। आरोपी की पत्नी ने लोदना ओपी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन की है। पीड़ित महिला मुस्कान के अनुसार, उसकी शादी चंचल कुमार से पिछले साल फरवरी में हुई थी। शादी के बाद से आए दिन पति से घरेलू विवाद होता था और मारपीट भी होती थी। दिसंबर में बच्चे का जन्म हुआ था। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। शुक्रवार की रात भी दंपती के बीच हुआ था झगड़ा मुस्कान ने बताया कि पति कहता था कि यह बच्चा मेरा नहीं है। ऑबोशन करवा लो पर मुस्कान ने बच्चे को जन्म दिया। महिला के अनुसार, शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया
कुछ समय बाद जब महिला नींद से उठी, तो उसने देखा कि बच्चे की तबीयत बिगड़ चुकी थी और उसकी नाक से खून बह रहा था। बच्चे को तुरंत झरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का आरोप है कि झगड़े के बाद जब सभी लोग सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की सूचना मिलते ही लोदना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दो माह के पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Source link

