फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:दो कापे, कृपाण और गंडासी सहित अन्य धारदार हथियार बरामद, वारदात की बना रहे थे योजना
फरीदकोट की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी जैली सिंह, सुखप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जैतो रोड निवासी राहुल और गौतम सिंह के रूप में हुई है। इन पांचों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार और थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई भुपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग पर थी।
रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके द्वारा पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया गया है। लूट की बना रहे थे योजना, हथियार बरामद इसी दौरान तिकोनी चौक के पास मौजूद पुलिस को सूचना मिली कि पांच व्यक्ति लूटपाट के आदी हैं और इस समय मोगा रोड स्थित अनाज मंडी के गेट नंबर से सटी लक्कड़ मंडी के समीप सुनसान जगह पर बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से दो कापे, एक कृपाण, एक नलके की हथौड़ी और एक गंडासी बरामद की गई।
Source link

