बरनाला में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर:2 युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से फरार, एक अस्पताल से घर लौट रहा था

बरनाला में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर:2 युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से फरार, एक अस्पताल से घर लौट रहा था




बरनाला जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जहां कार की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस स्टेशन सिटी वन बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जगजीत सिंह निवासी सुजा पत्ती, संघेडा के बयान पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे हैप्पी सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सिविल अस्पताल बरनाला गए थे।वापस अपने गांव संघेडा लौटते समय, उनके भतीजे हैप्पी सिंह के बहनोई गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू और उनके बेटे दमनप्रीत भी संघेडा गांव जा रहे थे। जगजीत सिंह अपने छोटे हाथी वाहन पर उनके पीछे चल रहे थे। कार की टक्कर से दो की मौत इसी दौरान राधा रानी कॉलोनी के सामने बने सर्विस स्टेशन के पास एक अज्ञात कार ने हैप्पी सिंह की मोटरसाइकिल और एक अन्य मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें सड़क से नीचे गिर गईं। कार ड्राइव के खिलाफ केस दर्ज इस हादसे में हैप्पी सिंह और जैस्मीन सिंह निवासी अमलासिंह वाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!