राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 6 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट

राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 6 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट




राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। कार स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई। सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवक कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!