ISRO के VSSC में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

ISRO के VSSC में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन


अगर आप इंजीनियरिंग, साइंस या रिसर्च के छात्र हैं और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो भारत के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों में से एक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप के शानदार अवसर की घोषणा की है. यह केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत कार्य करता है और देश के अंतरिक्ष मिशनों में जरूरी भूमिका निभाता है.

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विशेष रूप से उन भारतीय छात्रों के लिए है जो अंतरिक्ष विभाग (DoS) और इसरो से जुड़े विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए भारत और विदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं,  जो नियमित ऑन-कैंपस कोर्स में नामांकित हों या आवेदन की अंतिम तिथि से छह महीने के भीतर अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हों. पीएचडी छात्रों के लिए कोर्स वर्क पूरा होना जरूरी है. आवेदकों के पास कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंक या 10 प्वाइंट स्केल पर 6.32 CGPA होना चाहिए. 

बी.टेक और बी.ई. छात्रों के लिए विशेष नियम

प्रोजेक्ट कार्य 2 से 4 छात्रों के समूह में किया जाएगा. सभी छात्र एक ही शाखा, सेमेस्टर और कॉलेज से होने चाहिए.व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.अंतिम वर्ष के बीई/बीटेक छात्र आवेदन कर सकते हैं. बीएससी (भौतिकी/रसायन विज्ञान) और इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के छात्र भी पात्र हैं. 

आवेदन की जरूरी तारीखें 

छात्र वर्ष के दौरान अलग-अलग के लिए तारीखों पर आवेदन कर सकते हैं. जिसमें जुलाई–सितंबर सत्र 15 मई तक आवेदन और अक्टूबर–दिसंबर सत्र 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि हर सत्र की अंतिम तिथि तय है, इसलिए समय से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा. 

इंटर्नशिप की डयूरेशन

कोर्स के अनुसार डयूरेशन अलग-अलग होगी. बीई/बीटेक के लिए न्यूनतम 45 दिन, अधिकतम 90 दिन, बीएससी और डिप्लोमा छात्र के लिए 45 से 60 दिन होगी. अन्य कार्यक्रमों के लिए डयूरेशन 21 से 45 दिन तक हो सकती है. केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह इंटर्नशिप सिर्फ VSSC/ISRO के अन क्लासिफाइड क्षेत्रों में होगी. इस दौरान कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी. 

चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी

1. चयनित छात्रों की संख्या उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर करेगी.

2. ज्यादा आवेदन आने की स्थिति में सभी को अवसर मिलना संभव नहीं है.

3.  चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी.

4. किसी भी प्रश्न के लिए छात्र आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – CBSE CTET की आंसर शीट कब तक होगी जारी? जानें डाउनलोड करने से लेकर आपत्ति दर्ज कराने का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!