कैथल में 16 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड:11वीं कक्षा में कम अंक मिलने से परेशान था, घर पर लगाया फंदा
कैथल शहर के साथ लगते गांव शक्तिनगर में करीब 16 वर्षीय छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र ने इस समय 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था और 11वीं कक्षा में कम अंक मिलने के कारण हताश था। उसे 11वीं के परीक्षा परिणाम में 65 प्रतिशत अंक मिले थे, जिसके कारण अंकों को कम मानते हुए उसने यह कदम उठाया और तौलिये का फंदा बना पंखे से लटक कर खुद का जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो अनाज मंडी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मृतक किशोर के पिता रामकुमार और पड़ौसी शेर सिंह ने बताया कि किशोर विवेक 12वीं कक्षा में शहर के एक स्कूल में पढ़ता था। उसके 11वीं कक्षा में 65 प्रतिशत अंक आए थे, इस कारण वह काफी दिनों से परेशान दिख रहा था। उसने रात को खुद को अकेला पाकर फांसी का फंदा लगा लिया। पिता का इकलौता बेटा वे घटना को देखते ही उसे फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार को पाल रहा है। विवेक उसका इकलौता बेटा था। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
Source link

