खगड़िया में लड़ते-लड़ते नदी में कूदे पति-पत्नी:डूबने का VIDEO आया, ढाई घंटे से गोताखोर तलाश में जुटे, लोग बोले- दोनों जमकर लड़े
बिहार के खगड़िया में एक दंपति ने नदी में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की टीम उसे ढूंढने में लगी है। दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया। घटना जिले के चौथम और बेलदौर प्रखंडों की सीमा पर स्थित डुमरी घाट पुल की है। दंपति की पहचान तेलिहार के रहने वाले रूपेश कुमार और उनकी पत्नी मानस देवी के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि भीड़ और जाम को नियंत्रित कर लिया गया है। दंपति की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… तेज धारा में कुछ ही मिनट में ओझल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे विवाद के बाद दोनों गुस्से में डुमरी घाट पुल पहुंचे। पति पुल के पूर्वी छोर पर गया और पत्नी पश्चिमी छोर की ओर चली गई। देखते ही देखते दोनों ने अलग-अलग दिशा से नदी में छलांग लगा दी। नदी में उस समय तेज धारा बह रही थी और कुछ ही मिनटों में दोनों पानी में ओझल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक
बाद में पता चला कि दंपति खगड़िया जिले के उत्तरी तेलिहार वार्ड संख्या-7 के रहने वाले थे। खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते थे, लेकिन इस बार गुस्सा इतना बढ़ गया कि मामला इस दुखद मोड़ तक पहुंच गया। पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। सर्च ऑपरेशन में लगी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चौथम और बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुल और आसपास भीड़ इतनी बढ़ गई कि लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटाया और यातायात सामान्य कराया। अब प्रशासन गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है, ताकि दंपति का पता लगाया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
Source link

