अमरेली में 7 साल की बच्ची को नोच खाया, मौत:गर्दन-कमर पर काटा, 10 दिन पहले बड़ी बेटी पर किया था जानलेवा हमला
गुजरात में अमरेली जिले के खान खिजड़िया गांव में 3 आवारा कुत्तों के जानलेवा हमले में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। खूंखार कुत्तों ने बच्ची की गर्दन और कमर पर काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चीख-पुकार सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे, तब तक अंजना की मौत हो गई थी। तीन कुत्तों ने घेरकर किया था हमला
गांव में खेत में मजदूरी कर रहे प्रकाश की बेटी अंजना (7 वर्ष) खेत की सीमा पर पेड़ के नीचे खेल रही थी। इसी दौरान 3 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इन्हीं कुत्तों ने करीब 10 दिन पहले इस परिवार की बड़ी बेटी जंबाई (10 साल) पर भी जानलेवा हमला किया था। अस्पताल से छुट्टी होने पर बड़ी बेटी का अब घर पर इलाज चल रहा है। 10 दिन पहले बड़ी बेटी पर किया था हमला
मृतक अंजना का शव पोस्टमॉर्टम के लिए वाडिया हॉस्पिटल भेजा गया है। कुत्तों के बढ़ते आतंक के खिलाफ ग्रामीण और किसानों में गुस्सा है। लोग मांग कर रहे हैं कि अधिकारी तुरंत हिंसक कुत्तों को पकड़कर इलाके से दूर करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। ——————- डॉग बाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा, सिर खाया:कूल्हे की हड्डी तक चबाई, होशियारपुर में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत होशियारपुर में बुधवार को 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। सुबह बच्ची वॉशरूम के लिए खेतों की तरफ गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो मक्की के खेतों में कुत्ते उसे नोचते मिले। पूरी खबर पढ़ें…
Source link

