जिले में जन संवाद कार्यक्रम से सुनी गईं शिकायतें:अधिकारियों ने 'सबका सम्मान-जीवन आसान' प्रणाली के तहत दिए समाधान के निर्देश

जिले में जन संवाद कार्यक्रम से सुनी गईं शिकायतें:अधिकारियों ने 'सबका सम्मान-जीवन आसान' प्रणाली के तहत दिए समाधान के निर्देश




मधुबनी में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले भर से आए दर्जनों लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई। गुड़िया कुमारी, निवासी भागीरतपुर, थाना सकरी, जिला मधुबनी ने भूमि बंदोबस्ती के संबंध में आवेदन दिया। वहीं, अंचल मधेपुर, पंचायत डारह, ग्राम चटनमा निवासी बेचन यादव ने अंचल अमीन के मापी प्रतिवेदन के आधार पर प्रतिपक्षी गणों द्वारा दखल कब्जा नहीं करने देने की शिकायत की। समस्त जन वितरण विक्रेताओं ने जिला अंतर्गत फुलपरास प्रखंड में राशन गोदाम से राशन भंडारण एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश देने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। परिवादी रामकिशुन राम, अंचल लखनौर, ग्राम मदनपुर के गरीब भूमिहीन महादलित ने आवासीय घर की मरम्मत और पानी पीने के लिए चापाकल चालू करवाने का अनुरोध किया। हरिवंश नारायण चौधरी एवं राजवंश नारायण चौधरी, ग्राम नरार, थाना कलुआही, जिला मधुबनी ने निषेधात्मक त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में आवेदन दिया। अंचल बाबुबरही निवासी संतोषी देवी ने जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का आवेदन दिया। खजौली प्रखंड के महुआ एकडारा पंचायत निवासी उषा देवी ने 13 नवंबर 2025 को हुई भीषण डकैती के दौरान घर के मुख्य व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। उल्लेखनीय है कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of living) का मुख्य उद्देश्य राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने सभी आम लोगों की शिकायतें सम्मानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु अग्रतर कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!