लुधियाना में नौकरी का झांसा दे 86.90 लाख की ठगी:स्पोर्ट्स कोटे में पुलिस में भर्ती कराने की बात कही, आरोपी फरार, 3 महीने चली जांच

लुधियाना में नौकरी का झांसा दे 86.90 लाख की ठगी:स्पोर्ट्स कोटे में पुलिस में भर्ती कराने की बात कही, आरोपी फरार, 3 महीने चली जांच




पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी दिलाने और बिजनेस में मुनाफा करवाने का झांसा देकर करीब 86.90 लाख रुपए ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायत नंबर PGD.No.715576/715531 दिनांक 08.12.2025 के आधार पर की गई है। पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गजटेड पोस्ट पर भर्ती करवाने का दिया भरोसा शिकायतकर्ता परमिंदरपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर उसके बेटे नमन गोयल को स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में गजटेड पोस्ट पर भर्ती करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही बिजनेस में भारी लाभ दिलाने का भी लालच दिया। आरोप है कि इन झूठे वादों के बदले आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 86,90,000 रुपए हासिल कर लिए। लेकिन न तो बेटे की भर्ती करवाई गई और न ही किसी प्रकार का कोई लाभ दिया गया। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। तीनों आरोपी फरार पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लेन-देन और बैंक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आरोपी हरजिंदर सिंह,कुलविंदर कौर और यूनिक सिंह फरार है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी या स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!