बिलासपुर में चाकूबाजी…कांग्रेस नेता के बेटे समेत 3 घायल:पुरानी-रंजिश के चलते युवकों के बीच हुआ विवाद, भेल खाने गए दूसरे गुट ने मारा चाकू

बिलासपुर में चाकूबाजी…कांग्रेस नेता के बेटे समेत 3 घायल:पुरानी-रंजिश के चलते युवकों के बीच हुआ विवाद, भेल खाने गए दूसरे गुट ने मारा चाकू




बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लड़कों को घेर कर जमकर मारपीट की। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता का बेटा और उसके चार दोस्त घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कोनी निवासी कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा आदित्य श्रीवास अपने दोस्तों के साथ भेल खाने लखीराम ऑडिटोरियम के पास गया था। वहां पहले से युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी एक अन्य साथी के साथ भेल खा रहे थे। युग और वेदांत मौके पर आदित्य, उसके दोस्तों को देख गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते उनके बीच विवाद शुरू हो गया। फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू से किया हमला दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हुई, तब दूसरे पक्ष के युवक ने चाकू निकाल कर हमला शुरू कर दिया। इससे आदित्य श्रीवास और उसके तीन दोस्तों को चोट आई। आदित्य खून से लथपथ होकर घायल हो गया और उसका शर्ट खून से लाल हो गया। उसे युवकों ने तत्काल किम्स अस्पताल में भर्ती कराया और उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी। दोनों गुटों के बीच पहले भी हुआ था विवाद इससे पहले भी आदित्य और उसके दोस्तों के बीच युग व वेदांत गुट से विवाद हुआ था। दोनों पहले कोनी में फिर कुछ दिनों बाद राजेंद्रनगर चौक में भिड़े थे। दोनों बार मामला गाली-गलौज और मारपीट तक ही सीमित रहा। लेकिन, तीसरी बार उनका विवाद खूनी संघर्ष और चाकूबाजी तक पहुंच गया। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!