91.10g Charas Seized | Jogsha NH-05 NDPS Act Case Registered

91.10g Charas Seized | Jogsha NH-05 NDPS Act Case Registered


शिमला जिले में कुमारसैन थाना क्षेत्र के जोगशा NH-05 पर पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। महिला मुख्य आरक्षी सविता, थाना कुमारसैन की टीम के साथ जोगशा NH-05 पर गश्त कर रही थीं। इस दौरान एक ऑल्टो वाहन को जांच के लिए रोका गया।

बरामद चरस की फोटो।

वाहन से चरस बरामद

इस दौरान वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 91.10 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार (22 वर्ष) निवासी गांव माहोली, डाकघर तेशन, तहसील कुमारसैन, तथा राजेश (42 वर्ष) निवासी गांव डमाड़ी, डाकघर व तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!