बोर्ड एग्जाम के लिए सॉफ्ट टच पॉलिसी:नकलची स्टूडेंट् को परीक्षा से नहीं रोका जाएगा, कॉपी पर लाल निशान लगा बोर्ड को भेजेंगे

बोर्ड एग्जाम के लिए सॉफ्ट टच पॉलिसी:नकलची स्टूडेंट् को परीक्षा से नहीं रोका जाएगा, कॉपी पर लाल निशान लगा बोर्ड को भेजेंगे




गुजरात में 26 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा विभाग बोर्ड सॉफ्ट टच पॉलिसी अपनाएगा। इसमें नकल करते पकड़े जाने पर भी छात्र को हॉल से बाहर नहीं निकाला जाएगा, ताकि स्टूडेंट का पूरा साल बर्बाद न हो। बोर्ड ने साफ किया है कि प्रश्नपत्र खोलने से लेकर उत्तरपुस्तिकाएं सील करने तक की हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी। सुपरवाइजर को कैमरे के सामने अपनी पहचान बतानी होगी। यदि बिजली कटने या तकनीकी खराबी के कारण रिकॉर्डिंग रुकती है, तो केंद्र संचालक को तुरंत पंचनामा रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट डीवीडी के साथ संलग्न कर वीएलसी फॉर्मेट में जोनल अधिकारी को भेजनी अनिवार्य है। सीसीटीवी की फाइलों का नामकरण भी तारीख, समय और कोड के अनुसार होगा। दिव्यांग छात्रों के लिए राइटर सुविधा का पंजीकरण शुरू
दुर्घटना में घायल और दिव्यांग छात्रों के लिए ‘राइटर’ उपलब्ध कराने की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के साथ स्कूल का सिफारिशी पत्र, सिविल सर्जन का प्रमाणपत्र और चोट की स्थिति में छात्र का ‘कलर फोटो’ डीईओ कार्यालय में जमा करना होगा। अनुमति के बाद, छात्र को जरूरी दस्तावेजों के 2 सेट जोनल अधिकारी और 1 सेट केंद्र संचालक को देना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!