पत्नी की हत्या,साली व बच्ची पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर में ससुराल में युवक ने किया था तीनों पर हमला, चरित्र शंका पर की वारदात

पत्नी की हत्या,साली व बच्ची पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर में ससुराल में युवक ने किया था तीनों पर हमला, चरित्र शंका पर की वारदात



छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम सरहरी में पत्नी की हथौड़े से हमला कर हत्या एवं साली व बच्ची को गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पत्नी उसे छोड़कर पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। पति उसके चरित्र को लेकर शक करता था। साली उसका साथ देती थी, इसे लेकर नाराज युवक ने दोनों पर हमला किया था। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सरहरी में 20-21 फरवरी की दरम्यानी रात ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आये युवक गणेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी यशोदा कुशवाहा, साली गंगोत्री एवं बीच बचाव कर रही बच्ची पिंकी पर हथौड़े से हमला कर दिया था। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल में दाखिल किया था, जहां इलाज के दौरान यशोदा की मौत हो गई। गंगोत्री को रायपुर रेफर कर दिया गया है। चरित्र शंका पर की वारदात
मामले में प्रतापपुर पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को रामानुजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया है। वह अपनी बड़ी बहन के घर छिपा था। गणेश कुशवाहा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब वह ठीक था तब उसकी पत्नी उसके साथ रहती थी। छह माह पूर्व वह गाड़ी से गिरने के बाद शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने लगा तो पत्नी ने उसे छोड़कर अपने मायके में रहना शुरू कर दिया था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। विवाद में साली गंगोत्री भी यशोदा का साथ दे रही थी। हत्या की प्लानिंग कर पहुंचा था आरोपी
गणेश कुशवाहा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह साले की शादी में शामिल होने ससुराल गया था। उसने पत्नी को चाकू से मारने की प्लानिंग की थी। वह पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करना चाहता था। रात में पत्नी यशोदा को सोते देखकर उसने हथौड़े से उसपर वार किया। दूसरे कमरे में जाकर उसने साली गंगोत्री पर हमला किया। इस बीच बालिका पिंकी ने गंगोत्री को बचाने की कोशिश की तो उसपर भी हथौड़े से हमला कर दिया। प्रतापपुर एसडीओपी अनूप कुमार एक्का ने बताया कि आरोपी ने छह माह पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!