Gaya Junction | 22,650 Rupee Foreign Liquor Seized

Gaya Junction | 22,650 Rupee Foreign Liquor Seized


गया जंक्शन पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए एक संयुक्त अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम ने सफलता हासिल की है। मंगलवार को स्टेशन परिसर से कुल 21.75 लीटर लावारिस विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 22,650 रुपय

.

यह कार्रवाई दो अलग-अलग स्थानों पर की गई। पहली घटना प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर हावड़ा फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई, जहां गश्ति के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक संदिग्ध काला-नारंगी रंग का लावारिस बैग मिला।

पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले थे

कुल 6.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी अभियान के तहत, संयुक्त टीम को प्लेटफॉर्म संख्या 1 के दिल्ली एंड गुमटी के पास दो काला-हरे रंग के पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले।

इन बैगों की तलाशी में एक बैग से 11 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की और दूसरे बैग से 09 बोतल बैकार्डी लिमोन क्लासिक (प्रत्येक 750 एमएल) बरामद हुईं। सभी बोतलों पर ‘For Sale in Haryana Only’ अंकित था। इस कार्रवाई में कुल 15 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसके लिए अज्ञात के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता

रेल थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!