Malegaon Electricity Office Namaz Controversy
महाराष्ट्र के मालेगांव में म्युनिसिपल इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ऑफिस में कर्मचारियों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए मुख्यमंत्री और अधिकारियों को एक लेटर भेजा ह
.
किरीट सोमैया ने की कार्रवाई की मांग किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि कुछ म्युनिसिपल कर्मचारियों और लोगों ने म्युनिसिपल इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ऑफिस में खुलेआम नमाज़ पढ़ी। पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। यह कर्मचारियों का अशोभनीय व्यवहार है। मेरी सीएम और अधिकारियों से इन कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग है।
बीजेपी नेता किरीट सोमैया का सीएम को लिखा लेटर।
नमाज का वक्त हो गया था: कमाल लोकसंघर्ष समिति के अध्यक्ष लुकमान कमाल ने कहा- शहर के एक वार्ड में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को शिकायत और प्रतिनिधित्व दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इसी के चलते वार्ड के लोगों ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बिजली विभाग पर धरना दिया। अभी रमजान का महीना भी चल रहा है और धरने के दौरान असर की नमाज का वक्त हो गया था। इसलिए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वहीं बिजली विभाग के दफ्तर में ही नमाज़ अदा कर ली।
दावा है कि नमाज पढ़ने वालों में विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।
विधायक अतुल भाटखालकर ने कहा- सख्त कदम उठाए जाएं
इस बीच, भाजपा विधायक अतुल भाटखालकर ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम कार्यालय में प्रार्थना करना गैरकानूनी और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि नगर प्रशासन और राज्य सरकार इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें और प्रार्थना आयोजित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडियो में कुछ लोग इसे शांतिपूर्ण विरोध का तरीका बता रहे हैं, तो कुछ लोग सरकारी कार्यालय में नमाज़ पढ़ने पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी बवाल:नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने गए छात्र हिरासत में, गंगाजल छिड़का
लखनऊ विश्वविद्यालय में आज लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी है। कैंपस में मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे। उनके इकट्ठा होते ही पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों को पकड़-पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया। पूरी खबर पढ़ें…
जोशीमठ में कलश यात्रा के बाद सरकारी हॉल में नमाज:हिंदू सम्मेलन के बाद बदली जगह
चमोली के जोशीमठ में निर्माणाधीन नगर पालिका भवन के हॉल में नमाज पढ़ी गई है। ये नमाज ऐसे समय में पढ़ी गई है जब तीन पहले इलाके में हिंदू संगठनों ने कलश यात्रा निकाली थी। इसके बाद एक विशेष समुदाय ने पालिका के निर्माणाधीन हॉल में नमाज पढ़ी। पूरी खबर पढ़ें…

