9-Year-Old Student Dies of Cardiac Arrest in School
नागौर के प्राइवेट स्कूल में खेलते-खेलते क्लास 5 की बच्ची को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई।
नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लड़खड़ाकर गिर गई थी। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब 4 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
.
घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी।
पहले ये 2 PHOTOS देखिए…
स्कूल में प्रार्थना से पहले दिव्या ग्राउंड में बच्चों के साथ खेल रही थी।
खेलते-खेलते दिव्या कुछ इस तरह अचानक लड़खड़ाकर ग्राउंड में गिर गई।
स्कूल ग्राउंड में अचानक गिरी स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया- तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी। सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी। प्रेयर (प्रार्थना) होने में अभी समय था। इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। इसमें दिव्या भी शामिल थी। खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी।
इससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला। बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
क्लास 5 में पढ़ने वाली दिव्या स्कूल के ग्राउंड में खेल रही थी। तभी उसे हार्ट अटैक आया और दम तोड़ दिया। (फाइल फोटो)
घरवालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
चार महीने पहले बड़े भाई अभिषेक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
चार महीने में दो संतानों को खोया परिजनों ने बताया- दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी। 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
———-
बच्चे के हार्ट अटैक से मौत की यह खबर भी पढ़िए…
9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी
जालोर के प्राइवेट स्कूल में 13 सितंबर 2025 को 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। छात्रा की 2 साल पहले भी सर्जरी हुई थी। पूरी खबर पढ़िए
SMS हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी
सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से 25 दिन पहले मौत हो गई थी। वे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गए थे। पूरी खबर पढ़िए

