दुर्ग में घर में घुसकर लगाई आग:CCTV में कैद हुई वारदात : मोहल्ले के युवक ने पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने भेजा जेल

दुर्ग में घर में घुसकर लगाई आग:CCTV में कैद हुई वारदात : मोहल्ले के युवक ने पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने भेजा जेल




शहर के राजीव नगर इलाके में एक घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर घर में घुसकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घर में रखे सामान जल गए, जिससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव नगर वार्ड नंबर 02, शिव मंदिर के पास रहने वाली गीता बाई खांडेकर रायपुर में प्राइवेट काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल की शाम करीब 4:10 बजे वह काम से वापस अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उनकी बहू प्रिया खांडेकर ने उन्हें बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला बुद्धू यादव घर के पीछे की तरफ से आया और आग लगा कर भाग गया। कूलर-पलंग और पंखा भी जला
महिला ने बताया कि जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा कूलर, पलंग और अन्य सामान जल चुका था। आग लगने से घर का काफी सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी में दिखा पड़ोसी युवक
परिवार के लोगों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें एक युवक घर के पीछे से आते और आग लगाते हुए दिखाई दिया। महिला का कहना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बुद्धू यादव ही है। घटना के समय उनकी बहू ने आरोपी को देख लिया था और शोर मचाया, जिसके बाद वह वहां से भाग गया। पुलिस ने भेजा जेल
घटना के बाद गीता बाई खांडेकर ने सिटी कोतवाली थाना दुर्ग में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आवेदन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!