चंदौली में शराब तस्कर गिरफ्तार:बैग में 14 लीटर महंगी शराब बिहार ले जा रहा था, सर्च अभियान के दौरान पकड़ा गया

चंदौली में शराब तस्कर गिरफ्तार:बैग में 14 लीटर महंगी शराब बिहार ले जा रहा था, सर्च अभियान के दौरान पकड़ा गया




चंदौली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बैग में रखी 14 लीटर महंगी ब्रांड की शराब बरामद हुई है। आरोपी यह शराब बिहार ले जाने की फिराक में था, जहां शराबबंदी के कारण होली के त्योहार पर इसकी भारी मांग और अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी। मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गंजी प्रसाद तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान, पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बैग के साथ संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से लगभग 14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें महंगे ब्रांड की बोतलें शामिल थीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीनगर थानाक्षेत्र के डिहवा गांव निवासी कृष्ण यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण यादव काफी समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरकारी शराब की दुकानों से महंगे ब्रांड की शराब फुटकर में खरीदता है। इसके बाद वह शराब को इकट्ठा कर बैग में भरकर बिहार राज्य में पहुंचाता है, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता है और वह अपने महंगे शौक पूरे करता है। इस कार्रवाई में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह के साथ अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!