सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल

सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल




गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए। उन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों मे आग लगा दी। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला डीसीपी घायल हो गईं। वेतन वृद्धि की मांग लेकर 5000 कर्मचारियों ने काम रोका
कंपनी के बन रहे नए प्लांट में आज सुबह 5000 से ज्यादा कर्मचारी अचानक काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की मुख्य वजह काम के घंटों में हुई बढ़ोतरी को कम करने और वेतन वृद्धि है। शुरुआत में हड़ताल शांति से हो रही थी। लेकिन अचानक कुछ कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी में आगजनी की 3 तस्वीरें… प्लांट में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 40 से अधिक आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने हिंसा में शामिल करीब 25 मजदूरों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, कारखाने में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है और स्थिति को शांत करने के लिए कंपनी अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की कोशिश जारी है। श्रम संहिता के अधिसूचित होते ही लागू कर देंगे: एल एंड टी
इस बारे में लार्सन एंड टुब्रो ने एक बयान जारी करते हुए कहा- गुजरात सरकार द्वारा श्रम संहिता की अधिसूचना लागू होते ही, हम इसके सभी नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे। फिलहाल हम सभ कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। ————— गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गोंडल में AAP नेता जिगीशा पटेल पर पथराव:कार का शीशा टूटा, सिर में चोट आने से खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया राजकोट जिले के गोंडल में आम आदमी पार्टी (AAP) की क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जिगीशा पटेल पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं के एक समूह ने घोघावदार रोड पर उनकी कार को घेर लिया। एक महिला ने पत्थर उनकी कार पर दे मारा। इससे कार का कांच टूट गया और जिगीशआ के सिर पर चोट लग गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!