पनकी मंदिर के पास नाले में महिला का शव मिला:कंबल में लिपटी थी बॉडी, हाथ पर RN लिखा; हत्या कर फेंकने का शक

पनकी मंदिर के पास नाले में महिला का शव मिला:कंबल में लिपटी थी बॉडी, हाथ पर RN लिखा; हत्या कर फेंकने का शक




कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पनकी मंदिर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बने नाले में एक महिला का शव मिला। राहगीरों ने नाले में शव देख तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्थर से दबा मिला शव, सिर्फ सिर दिख रहा था स्थानीय लोगों के अनुसार नाले में एक पुराना कंबल लिपटा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसमें महिला का शव होने की आशंका हुई। बताया जा रहा है कि शव नाले के अंदर पत्थर से दबा हुआ था, जिससे पूरी बॉडी ऊपर नहीं आ सकी और सिर्फ महिला का सिर ही दिखाई दे रहा था। पुलिस ने जब शव बाहर निकलवाया तो महिला ने पीले रंग का स्वेटर और मैक्सी पहन रखी थी। नाक में बाली थी और दाहिने हाथ पर ‘आर एन’ लिखा हुआ मिला। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला क्षेत्र की रहने वाली नहीं लगती। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया। पुलिस पहचान कराने में जुटी पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसीपी बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा एसीपी पनकी मनोज सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!